बाड़ी: बाड़ी में अखाड़ों और करतबों के साथ निकले ताजिए
Bari, Dholpur | Jun 26, 2026 बाड़ी में मोहर्रम की नवमीं और दसवीं पर अकीदत, गम और परंपरा के साथ ताजियों का आयोजन सम्पन्न हुआ। नवमीं की रात, जिसे क़त्ल की रात के रूप में याद किया जाता है, बाड़ी के विभिन्न मोहल्लों से ताजियों को अखाड़ा वाजी के साथ उनकी चौकियों पर मुकाम कराया गया। इस दौरान गुमट ताजिए पर युवाओं ने पारंपरिक अखाड़े के हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी सं