मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के शिवपुर में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर बीच सड़क पर पलटी, घायलों को विधायक ने भेजा अस्पताल
शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक वाहन से पास लेते समय आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर तीन-चार पलटनिया मारते हुए बोलेरो सड़क में पलट गई बाइक सवार दो लोग घायल हो गए बोलेरो सवार कार छोड़कर फरार हो गए रास्ते से गुजर रहे विधायक रत्नाकर मिश्र ने दोनों को मिर्जापुर अस्पताल भेजा