बारुन: अर्धनिर्मित वाटर पार्क में संदिग्ध हालात में नवादा के व्यक्ति का शव मिला, इलाके में मची सनसनी
बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित वाटर पार्क से बुधवार की देर रात एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवादा गांव निवासी रामशंकर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बबन कुमार के रूप में की गई है।