रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना में सोमवार को टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने कला, संगीत, नृत्य और थिएटर के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।