पंचकूला: मानक्या गांव में पतंग उड़ाते हुए 12 वर्षीय बच्चे को लगा करंट, पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती
पंचकूला जिला के गांव मानक्या में पतंग उड़ाते समय एक 12 वर्षीय बच्चे को करंट लगने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार बच्चे को पंचकूला के सेक्टर 6 में आज भर्ती करवाया गया है। बच्चे की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई हैं जो मानक्या का रहने वाला हैं। बच्चा पतंग उड़ाते समय पतंग कटने पर उसे उतारने के लिए टीन के शेड पर चढ़ा था जहां उसे करंट लगा।