Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

⏩जनपद पंचायत करकेली की ग्राम स्तरीय वन अधिकार समितियों का प्रशिक्षण संपन्न ⏩वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन अधिकारों की मान्यता के लिए जिला पंचायत उमरिया में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिनियम के प्रावधानों, विशेष रूप से सामुदायिक वन अधिकार तथा धारा 3(1)(i) में वर्णित सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन एवं सतत उपयोग के अधिकारों के संबंध में जागरूकता और क्षमता निर्माण करना था। ⏩मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने कहा कि सामुदायिक वन संसाधनों के उपयोग से अधिक उनका प्रभावी प्रबंधन महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का आग्रह किया। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य डॉ. पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे प्राप्त नहीं हुए हैं तथा प्रशिक्षण के बाद इस दिशा में कार्य में तेजी लाई जाएगी। ⏩प्रशिक्षण में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी दावों की प्रक्रिया, दावों के सत्यापन, भौतिक निरीक्षण, नजरी नक्शा तैयार करने, बुजुर्गों के कथन दर्ज करने तथा दावों को खंड स्तरीय समिति तक प्रेषित करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को नए एफआरए पोर्टल के उपयोग, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की उपयोगिता और महत्व से भी अवगत कराया गया। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp @welfaretribal #उमरिया #umaria

4 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

⏩जनपद पंचायत करकेली की ग्राम स्तरीय वन अधिकार समितियों का प्रशिक्षण संपन्न ⏩वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन अधिकारों की मान्यता के लिए जिला पंचायत उमरिया में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिनियम के प्रावधानों, विशेष रूप से सामुदायिक वन अधिकार तथा धारा 3(1)(i) में वर्णित सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन एवं सतत उपयोग के अधिकारों के संबंध में जागरूकता और क्षमता निर्माण करना था। ⏩मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने कहा कि सामुदायिक वन संसाधनों के उपयोग से अधिक उनका प्रभावी प्रबंधन महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का आग्रह किया। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य डॉ. पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे प्राप्त नहीं हुए हैं तथा प्रशिक्षण के बाद इस दिशा में कार्य में तेजी लाई जाएगी। ⏩प्रशिक्षण में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी दावों की प्रक्रिया, दावों के सत्यापन, भौतिक निरीक्षण, नजरी नक्शा तैयार करने, बुजुर्गों के कथन दर्ज करने तथा दावों को खंड स्तरीय समिति तक प्रेषित करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को नए एफआरए पोर्टल के उपयोग, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की उपयोगिता और महत्व से भी अवगत कराया गया। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp @welfaretribal #उमरिया #umaria - Umaria News