भंडरिया: भंडरिया में आंधी-पानी और वज्रपात से भारी नुकसान, 6 बकरियों की मौत, बिजली व्यवस्था ठप
भंडरिया क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई, वहीं पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ। खजूरी गांव में तेज आंधी के कारण करीब 10 बिजली खंभों के तार टूटकर गिर गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।हालांकि बिजली विभाग की तत्परता से बिजली कर्मी राहुल कुमार, सोबरन सिंह समेत अन्य कर्मचारियो