खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग की अब तक बरामदगी नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग की अब तक बरामदगी नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 29 जून तक नाबालिग की सकुशल बरामदगी न होने पर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और महापंचायत आयोजित करने की चेतावनी दी गई है।