हमीरपुर: सुमेरपुर में हादसे में घायल महिला फैक्टरी कर्मी की कानपुर में इलाज के दौरान आठ दिन बाद हुई मौत
गत 30 मई को फैक्टरी ड्यूटी जाते समय सुबह हादसे का शिकार हुई महिला फैक्टरी कर्मी की शुक्रवार की रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का कानपुर में ही रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी। कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव का मूल निवासी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी एक दशक पूर्व गांव छोड़कर कस्