बाड़मेर: जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने आगामी आयोजनों को लेकर क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने आगामी आयोजनों को लेकर एक आदेश जारी कर क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 16 फरवरी को देवनारायण जयंती, 22 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती, 23 फरवरी को स्वामी रामचरण जयंती व गाडगे महाराज जयंती, 24 फरवरी को गुरू रविदास जयंती तथा 25 फरवरी को शब-ए-बारात का आयोजन होगा। जिले में इस आयोजनों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।