बड़हरा: फरना गांव में पंचायत चुनाव के विवाद में मारपीट व फायरिंग, बड़हरा थाना पुलिस ने घटनास्थल से खोखा किया बरामद
फरना गांव एक बार फिर गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंज उठा पंचायत चुनाव के विवाद को लेकर छब्बू पांडे और पंचायत की मुखिया वैजयंती देवी के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है घटना के बाद मौके पर पहुंचे बड़हरा थाना प्रभारी नागेंद्र पाल ने घटनास्थल से खोखा को बरामद किया है वहीं थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:30 बजे बताया कि दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है।