डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “निनाद – हिमालयन कला, संगीत एवं संस्कृति उत्सव” में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय, गंधर्व महाविद्यालय व हिल्टन पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।