कांके: राज अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद CM ने लिया संज्ञान निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 राँची के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में मरीज की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने राँची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।