दमोह: बड़ापुरा में बढ़ते अपराधों के विरोध में बैठक, अवैध शराब बंदी व सीसीटीवी लगाने की मांग, 15 जून को ज्ञापन देंगे रहवासी
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026 दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर शनिवार को अंबेडकर धर्मशाला में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठी। निर्णय लिया गया कि 15 जून को क्षेत्रवासी रैली निकालकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।