बालोद: पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच, 14 तरह के साक्ष्य जुटाने की सुविधा
Balod, Balod | May 23, 2026 बालोद जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से बड़ी मजबूती मिली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर बालोद पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है।