महागामा: गोड्डा: गम्हरिया के पास हाईवा की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत
गोड्डा मुख्य मार्ग के गम्हरिया के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर कहीं जा रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा सामने से जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महागामा पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को महागामा अस्पताल ले गई।