परिहार: रूस गए खैरवा के युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिहार प्रखंड के खैरवा निवासी अमरेश कुमार (32) की रूस में मौत हो गई। बताया गया है कि वह करीब एक माह पहले रोजगार के सिलसिले में रूस गए थे और वहां बागवानी का काम कर रहे थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।अमरेश अपने पीछे तीन बेटियां और दो माह का एक बेटा छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में एक थे, जबकि उनके एक भाई की पहले ही लुधियाना में मौत हो चुकी है।