अवन्तिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली में शराब लेकर पगरावदकलाँ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पंचों के साथ बिजली ग्रिड के पास पहुंची, जहां संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर तेज चलने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में