टिब्बी: टिब्बी क्षेत्र में तेज अंधड़ के बाद झमाझम बारिश, धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत
टिब्बीक्षेत्र में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे आमजन को बड़ी राहत मिली है। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में काले बादलों की उमड़-घुमड़ के साथ तेज अंधड़ शुरू हो गया। धूलभरी आंधी का वेग इतना तीव्र था कि देखते ही देखते चहू ओर अंधेरा छा गया।