फुलवरिया: फुलवरिया के विभिन्न पंचायतों में मेगा सहयोग शिविर का आयोजन, 215 में से 207 मामले का हुआ निष्पादन
फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे मेगा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और समस्या का आवेदन लोगों से लिया गया। आयोजित मेगा शिविर में कुल 215 मामले आए जिसमें से 207 मामलों का निष्पादन किया गया। बथुआ पंचायत में 90 वर्षीय वृद्ध को पेंशन की राशि खाते में नहींआ रही थी।