फुलवरिया: जटहा में पुलिस की कार्रवाई, एक बाइक से 108 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़कर हुआ फरार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहा बाजार में पुलिस ने कार्रवाई कर एक बाइक से 108 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्कर फरार बताया जा रहा है। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जटहा बाजार में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वहां छापेमारी की गई। जहां पुलिस को देखते ही तस्कर भाग गया।