दरभा: कोयनार में आंधी बनी आफत, घर पर गिरा विशाल इमली का पेड़, महिला घायल, परिवार बाल-बाल बचा
Darbha, Bastar | Jun 11, 2026 बस्तर जिले में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच दरभा विकासखंड के कोयनार गांव के पटेलपारा में एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज हवाओं के चलते एक विशाल इमली का पेड़ सीधे एक मकान पर आ गिरा। हादसे में घर के भीतर मौजूद एक महिला घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए।