माण्डल: मांडल में बेकाबू ट्रेलर ने मचाया उत्पात: दो बाइकों और बिजली पोल को रौंदता हुआ कंचन प्रोसेस के गेट में घुसा,2 घायल
जिले के मांडल कस्बे में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मांडल रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित कंचन प्रोसेस हाउस इंडिया लिमिटेड के गेट नंबर-1 पर सफेद कंक्रीट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए फैक्ट्री के गेट में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर तेज धमाके के साथ अफरा-तफरी मच गई।