जयपुर: पुलिस थाना कालवाड़ ने 2 शातिर वाहन चोरों को 10 मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार, चोरी का वाहन खरीदने वाला भी गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | May 17, 2026 जयपुर पश्चिम की पुलिस थाना कालवाड़ ने शातिर वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिले भी बरामद की है पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कालवाड़ करधनी करणी विहार व अन्य थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया गया है।