बांसवाड़ा: जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी: भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर हुआ
जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अविनाश परखुंड़ा ने बांधा समां कामदा एकादशी के पावन पर्व पर शहर के खाटू श्याम मंदिर में रविवार रात 9:30 बजे श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या में देर रात तक भक्त भजनों की स्वर लहरियों पर झूमते रहे।