अनूपपुर: पुलिस भर्ती के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शुरू, 85 अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल
अनूपपुर। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार को जिला अस्पताल अनूपपुर में सुबह लगभग 11 बजे से अभ्यर्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। जिला अस्पताल में कुल 85 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यक जांच की गई।