शिवसागर: शिवसागर मुख्य बाजार में जाम की समस्या से राहगीर परेशान, बीच सड़क पर वर्षों से है अतिक्रमण
शिवसागर के मुख्य बाजार में आज सोमवार को शाम के 4 बजे के करीब पुनः एक बार फिर लम्बी जाम लग गई। बताते चले कि शिवसागर मुख्य बाजार वर्षो से अतिक्रमण का शिकार रहा है जिसके कारण आए दिन जाम कि समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं प्रशासन अतिक्रमण को लेकर पूर्ण रूप से लापरवाही से बैठा हुआ है।