अनूपपुर: पसला के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, 28 वर्षीय युवक गंभीर घायल
जिले के पसला गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 28 वर्षीय अमन गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे अमन गुप्ता दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान पसला के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।