झांसी: झांसी पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, एक महिला ने प्रसव के नाम पर रुपए लेने की शिकायत की
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2024 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान निरीक्षण करने शुक्रवार समय करीब 12:30 बजे जिला महिला अस्पताल पहुँची। उन्होंने वार्डों में भर्ती महिलाओं से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। तभी एक महिला ने कहा कि प्रसव के नाम पर उनसे 1600 रूपये लिए गए है। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला अस्पताल के सीएमएस से कहा कि इसकी जांच कराई जाए।