झांसी: झांसी में सलीम बाग स्थित फातिमा मस्जिद पर पुलिस प्रशासन का पहरा, नमाज शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हुई
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2024 जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करते है। इसको देखते हुए प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ सलीम बाग स्थित फातिमा मस्जिद पर शुक्रवार समय करीब दोपहर 1:30 बजे पुलिस बल तैनात किया। इस दौरान झांसी एसएसपी सुधा सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर मौके का मोआयन किया।