किरनापुर: किरनापुर में तीन दिन में चला बुलडोजर, वर्षों से लंबित आदेशों पर उठे सवाल
किरनापुर रजेगांव-लांजी मार्ग स्थित पवार मंगल भवन के विवाह मंच को तहसील प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्षों पुराने रास्ता विवाद में 23 मई 2026 को न्यायालय द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद मात्र दो दिन में 25 मई को प्रभारी तहसीलदार बबिता सूर्या ने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कराई। स्थानीय लोग