बांका में कड़ाके की ठंड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार ऊनी कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में वरीय कोषागार पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अभय कुमार ने बुधवार की दोपहर 3 बजे बांका के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए भूमिहीन, निर्धन एवं भिक्षुक वर्ग के असहाय व्यक्तियों के बीच ऊनी कंबलों का वितरण किया।