धरहरा: कचरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते मामला दो पक्षों के बीच मारपीट, लूटपाट और महिलाओं के साथ छेड़खानी तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में लिखित आवेदन दिया है।पहले पक्ष की महिला पूनम देवी ने बताया