मोतिहारी: सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद सिंह सदर अस्पताल मोतिहारी का किया निरीक्षण,दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश
पू०च०मोतिहारी सिविल सर्जन डॉ.विनोद सिंह मंगलवार को सदर अस्पताल मोतिहारी के निरीक्षण किया.इस दौरान सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में गए जहां पर बेड की कमी पर उन्होंने 10 वेड लगाने का निर्णय लिया. उसके बाद लेबर वार्ड महिला वार्ड नशा मुक्ति वार्ड पुरुष वार्ड सहित अन्य जगहों को देखा व महिला वार्ड में बेड की स्थिति को खराब देखकर उसे ठीक करने का निर्देश मैनेजर को दिया.