भोगनीपुर: छतेनी के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली डंफर से टकराकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया, एक मजदूर की दबकर हुई मौत
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी गांव के निकट ईंट उतारकर लौट रहा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डंफर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ड में पालट गया। हादसे में मजदूर फतेहपुर जहानाबाद के घोड़ा मोहल्ला निवासी कुसमा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं अन्य दो मजदूर घायल हो गए।