खुर्जा: जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए 23 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई, जिनमें 5 अपराधी अरनिया क्षेत्र के हैं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेश अनुसार जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस द्वारा अपराधियों पर निगरानी रखने हेतु 23 अपराधियों की हिस्ट्री सेट खोली गई है, जिनमें पांच अपराधी अरनिया क्षेत्र के हैं, लूट, डकैती,चोरी, धोखाधड़ी,जुआ,नकब्जनी, गोकशी, तस्करी आदि सहित अन्य घटनाओं के आरोपी शामिल हैं, हिस्ट्री शीट सोमवार दोपहर 2:00 बजे खोली गई।