हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय और पहचान पत्र की मांग उठाते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा को ज्ञापन सोपा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न समस्याओं सुझावों पर चर्चा की गई।