23 जनवरी को इस साल सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में सोमवार की दोपहर 3 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंदन कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने की।