नवाबगंज: बाराबंकी में राजस्व निरीक्षक हरिशंकर वर्मा की सड़क हादसे में मौत, सीमेंट लदी डीसीएम ने मारी टक्कर, सहयोगी घायल
बाराबंकी में एक सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक हरिशंकर वर्मा की मौत हो गई। यह घटना जैदपुर रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल के सामने हुई, जहां एक सीमेंट लदी डीसीएम ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिशंकर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनके एक सहयोगी अखिलेश यादव भी घायल हुए हैं।