महोबा: गंज गांव के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी रामपाल का 18 वर्षीय पुत्र बालेंद्र बाइक में सवार होकर अपने खेत जा रहा था। तभी रस्ते में अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।