धनघटा: नवोदय में चयनित लक्ष्मी प्रजापति को गोल्ड मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत हैसर ब्लॉक के रामपुर छितौनी स्थित श्री रणजीत सिंह बाल विद्या मंदिर में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी प्रजापति ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। लक्ष्मी प्रजापति, अवनीश कुमार प्रजापति की पुत्री हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही वि