फुलवरिया: बीबीएन कॉलेज बालेपुर का विवाद प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझा, प्रबंध समिति के नियमों कीहोगी जांच, डीएम को जाएगी रिपोर्ट
फुलवरिया प्रखंड कि बाबा भूतनाथ महाविद्यालय में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझ गया। हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय टीम ने बीते गुरुवार को मुख्य कार्यालय का ताला खुलवाया। प्रशासन कि इस कार्यवाही के बाद कॉलेज का शैक्षणिक माहौल सामान्य हो गया और शिक्षकों ने राहत कि सांस ली।