छतरपुर नगर: गौतम नगर की महिला की ऑपरेशन के बाद मौत, परिजनों ने नर्मदा अस्पताल में किया हंगामा
छतरपुर में गौतम नगर निवासी 40 वर्षीय महिला सिया पति मुन्ना लाल अहिरवार की नर्मदा अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार शाम करीब 5 बजे मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सागर रोड स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल से ऑपरेशन के लिए ट्रांसफर की गई महिला का गलत इलाज हुआ। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।