झाझा: पहले से शादीशुदा निकला दूल्हा, दो बेटियों का पिता होने का खुलासा; दुल्हन पक्ष ने झाझा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
Jhajha, Jamui | Jun 26, 2026 झाझा थाना में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला दर्ज होने का मामला शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सामने आया। नगर क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि 19 जून को उसने अपनी बेटी की शादी परासी गांव निवासी राजेंद्र दास से कराई थी। ससुराल पहुंचने पर बेटी को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां भी हैं। जानकारी मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे, जहां विवाद के बाद