रामानुजगंज: कन्हर नदी में जहर डालकर मछली मारने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रामानुजगंज रविवार थाना रामानुजगंज पुलिस ने कन्हर नदी एनीकेट में विषैला पदार्थ डालकर मछली मारने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रवि राम (22), महावीर राम (42) और जमुना राम (33), सभी ग्राम पुरानडीह निवासी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कीटनाशक को चावल में मिलाकर एनीकेट के पानी में डाल रहे हैं, जिससे जल प्रदूषण हो रहा है।