डुमरांव: बिहार सरकार के नीलगाय को पालतू बनाने की दिशा में शोध को लेकर मठिला में शोधार्थी ने नीलगायों की संगति का किया अवलोकन
Dumraon, Buxar | Jun 8, 2026 डुमरांव में नीलगाय को पालतू बनाने की दिशा में चल रहे शोध को लेकर अहम जानकारियां सामने आई है। सोमवार की सुबह 9 बजे वीर कुंवर सिंह कृषि विश्वविद्यालय के जीव जंतु वैज्ञानिक डॉ सुदय प्रसाद ने मठिला के क्षेत्रों में जाकर देखा कि नीलगाय और भैंस मवेशी सभी एक साथ खेतों में विचरण कर रहे है।