शाहबाद: आंखों में मिर्ची डालकर ट्रैक्टर लूटने वाले दो और आरोपी हुए गिरफ्तार
Shahbad, Baran | Jun 27, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 27 पर बालाचार के पास हुई ट्रैक्टर लूट के दो और आरोपियों, सोनू जाटव और बुद्धा जाटव (निवासी गुना, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 14 जून की रात की है, जब अज्ञात लुटेरों ने ट्रैक्टर चालक कमलेश की आंखों में मिर्ची झोंककर और हथियार दिखाकर ट्रैक्टर व मोबाइल लूट लिया था।