कैराना: कांधला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 17, 2026 कांधला थाना पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से कुल 40 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक व कोकिल निवासीगण गांव नाला कांधला बताए हैं।