मंझनपुर: भक्तन का पुरवा में गाड़ी में तेल डलवाने को लेकर मगलावती की हत्या, पश्चिम शरीरा पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार के आगे बैरमपुर रोड के किनारे 15 मई की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था वहीं एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था जिसमें पुलिस महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।