पाकरटांड: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने पाकरटांड़ में कई सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास
पाकरटांड़ प्रखंड अंतर्गत सिकरियाटांड़ एवं पाकरटांड़ पंचायत में बुधवार को 12 बजे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना तथा जिला आबद्ध निधि से बनने वाली विभिन्न सड़क योजनाओं का शिलान्यास विधायक भूषण बाड़ा एवं जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सिकरियाटांड़ सदर से सोगड़ा, बेरीटोली से छापटोली सहित अन्य सड़क शामिल है।